{"_id":"5be9df43bdec22695176b1e1","slug":"111542053699-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में 2500 पुस्तकों की लगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में 2500 पुस्तकों की लगी प्रदर्शनी
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पुस्तक प्रेमियों के लिए कला केंद्र जम्मू में नेशनल बुक ट्रस्ट की ओर से 12 दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का सोमवार को शुभारंभ हुआ। आयोजन जम्मू-कश्मीर कला संस्कृति और भाषा अकादमी के सहयोग से किया गया है। प्रदर्शनी में हिंदी, पंजाबी, इंग्लिश, उर्दू, गोजरी और डोगरी भाषा सहित 2500 पुस्तकों को प्रदर्शित कया गया है। यह 12 से 22 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह दस से शाम छह बजे तक चलेगी।
प्रदर्शनी देखनेे के लिए पहले दिन करीब 200 से अधिक लोगों पहुंचे। इसमें 50 से अधिक लोगों ने पुस्तकें भी खरीदी। प्रदर्शनी में लगभग हर विषय पर पुस्तकें उपलब्ध हैं। इसमें छोटे बच्चों के लिए हिंदी और इंग्लिश में शार्ट स्टोरी, पर्यावरण संरक्षण, जड़ी-बूटी के महत्व, इतिहास, तकनीक, कला-संस्कृति, खानपान सहित अन्य कई विषयों पर पुस्तकें मौजूद हैं।
एनबीटी प्रकाशन की पुस्तकें खरीदने पर पाठकों को दस प्रतिशत छूट मिलेगी, जबकि एनबीटी के पंजीकृत सदस्यों को पुस्तकें खरीदने पर बीस प्रतिशत की छूट मिलेगी। पुस्तक प्रदर्शनी के प्रथम दिन सेक्रेटरी जीएमसी सुनैना मेहता मौजूद रहीं। पुस्तक प्रदर्शनी के इंचार्ज शाम कौरी, अमर सिंह कल्ब के अध्यक्ष संजय सराफ, अरविंदर सिंह अमन आदि मौजूद रहे।