{"_id":"5a60f3474f1c1b8a268b5208","slug":"111516303175-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को सतर्क रहने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को सतर्क रहने की हिदायत
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हीरानगर। आरएसपुरा सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों पर की गई गोलाबारी के बाद हीरानगर सेक्टर में भी प्रशासन ने लोगों को सर्तक रहने की हिदायत दे दी है।
एसडीएम सुरेश शर्मा ने बताया कि अरनिया व आरएसपुरा सेक्टर में आईबी पर पाक गोलाबारी के बाद इस सेक्टर के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। कई विभागीय अधिकारियों को भी लोगों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अपने स्टेशन पर मौजूद रहने की हिदायत दे दी है। फिलहाल तो सीमा पर स्थिति सामान्य है, लेकिन जिस प्रकार से पाक ने उक्त सेक्टर में लोगों को निशाना बनाया है उसे देखते हुए लोगों को सतर्क करना हमारी जिम्मेदारी है। स्थिति खराब होने पर लोगों को सुरिक्षत स्थानों पर शिफ्ट करना व उनके लिए हर सुविधा का प्रबंध करना भी उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सीमा के हालातों पर नजर बनाए हुए हैं तथा लोगों की सहायता के लिए दिन रात तैयार हैं।