जम्मू-कश्मीर: 10वीं-12वीं की ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा को मंजूरी, दोनों डोज पर प्रदेश में बिना टेस्ट प्रवेश
निर्देशावली के मुताबिक 0.2 फीसदी से कम कोरोना केस वाले जिलों में रात्रि कोरोना कर्फ्यू रात 11 से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। अन्य जिलो में रात्रि कोरोना कर्फ्यू रात नौ से सुबह छह बजे तक होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में वर्तमान कोरोना परिदृश्य में सुधार को देखते हुए सरकार ने दसवीं और बारहवीं की ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा को मंजूरी दे दी है। हालांकि ऑफलाइन बोर्ड परीक्षाएं करवाने वाले संबंधित संस्थानों को कड़ाई से सामाजिक दूरी और कोविड उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित करना होगा। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की राज्य कार्यकारी कमेटी ने सोमवार को निर्देशावली जारी कर दी है।
ऑफलाइन बोर्ड परीक्षा के लिए आने वाले विद्यार्थियों को प्रत्येक परीक्षा के दौरान अभिभावक या लीगल गार्जियन का सहमती पत्र साथ लाना होगा। परीक्षा के पहले व बाद में परीक्षा हॉल, फर्नीचर और शौचालयों को सैनिटाइज करवाना होगा। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के लिए लगने वाले हर दूसरे डेस्क को खाली रखा जाएगा। परीक्षा ड्यूटी देने वाले शिक्षकों, सटाफ व अन्य अधिकारियों के लिए कोरोना टीके की दोनों डोज लेना अनिवार्य होगा।
परीक्षा स्थल पर पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर, प्रथम चिकित्सा उपचार बाक्स और हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए फेस मास्क अनिवार्य रहेगा। खांसी, जुकाम या फ्लू के लक्षण वाले विद्यार्थियों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
हवाई, रेल व सड़क मार्ग से प्रदेश में आने वाले यात्रियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने पर बिना टेस्ट के प्रवेश मिलेगा। इसके लिए टीकाकरण की फाइनल सर्टिफिकेट रिपोर्ट अनिवार्य होगी। इसके अलावा 72 घंटे पहले आरटीपीसीआर रिपोर्ट में निगेटिव आने वालों को भी फिर से टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होगी। सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स और थियेटरों को सशर्त 25 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी दी गई है। आउटडोर और इंडोर में एक जगह अधिकतम 25 लोग ही एकत्रित हो सकेंगे। 0.2 फीसदी से कम और सप्ताह में 250 से कम केस लोड हैं वहां के वैंक्वेटहाल में क्षमता से 25 फीसदी लोग आ सकेंगे। दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को पहले की तरह ही सशर्त स्कूलों में प्रवेश की मंजूरी रहेगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में भी सशर्त ऑफलाइन पढ़ाई होगी।