फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   1018 passengers come jammu to spacial train

स्पेशल ट्रेन से जम्मू पहुंचे 1018 यात्री, टेस्ट के बाद सभी क्वारंटीन

विज्ञापन
1018 passengers come jammu to spacial train
जम्मू। लॉकडाउन में 52 दिनों के लंबे समय बाद वीरवार तड़के सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर पहली यात्री ट्रेन नंबर 02425 जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से आए 1018 यात्रियों का प्लेटफार्म पर ही रजिस्ट्रेशन के बाद कोरोना टेस्ट किया गया। इसके बाद सभी को बसों के जरिए उनके-उनके गृह जिलों में रवाना कर दिया गया। यहां सभी रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन रहेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली से बुधवार रात चली ट्रेन वीरवार सुुबह अपने तय समय से 40 मिनट पहले ही पांच बजकर पांच मिनट पर पहुंच गई। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई। यात्रियों को एक-एक कर प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया गया। यहां पर हर यात्री का कोरोना टेस्ट किया गया। टेस्ट के बाद यात्रियों के हाथ पर स्टैंप लगाई गई ताकि बिना जांच कोई यात्री न रह सके। इसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को रेलवे परिसर में बनाए कियोस्क सेंटर तक पहुंचाया गया। स्टेशन परिसर में जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी 20 जिलों के कियोस्क सेंटर बनाए गए थे। इन कियोस्क सेंटर में यात्रियों की निजी और स्वास्थ्य संबंधी जानकरी लेकर उनका पंजीकरण किया गया। इसके बाद यात्रियों को बसों में बिठा कर उनके गृह जिलों की तरफ रवाना किया। कियोस्क सेंटरों में यात्रियों के लिए खाने और पानी की व्यवस्था की गई थी। ट्रेन आने के बाद यात्रियों की जांच और अन्य प्रक्रिया को पूरा करने में पांच घंटे तक का समय लगा। इस दौरान रेलवे स्टेशन परिसर को छावनी में तबदील किया गया। रेलवे स्टेशन पर आने और बाहर जाने के लिए एक ही रास्ता रखा गया था।
विज्ञापन

क्वारंटीन करने पर लोगों ने जताई नराजगी
ट्रेन से जम्मू पहुंचे यात्रियों को जब पता चला कि उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा तो उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कुछ यात्रियों ने कहा कि वह पहले ही क्वारंटीन होकर आए हैं। अब फिर से क्वारंटीन करना उचित नहीं होगा। इस पर प्रशासन ने लोगों को समझाया कि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने तक ही उनको क्वारंटीन में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू के लोगों को एमए स्टेडियम में किया क्वारंटीन
स्पेशल ट्रेन से आए जम्मू जिले के लोगों को एमए स्टेडियम और कोट भलवाल में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। क्वारंटीन सेंटर के नोडल अधिकारी अरविंद ने कहा कि एमए स्टेडियम के क्वारंटीन सेंटर की क्षमता 160 लोगों की है। ट्रेन से आए 124 लोगों को यहां क्वारंटीन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed