फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   डिवकाम ने लिया चुनाव सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

डिवकाम ने लिया चुनाव सुरक्षा प्रबंधों का जायजा

विज्ञापन
डिवकाम ने लिया चुनाव सुरक्षा प्रबंधों का जायजा
सांबा। डिवकाम संजीव वर्मा ने बुधवार को सांबा का दौरा कर चुनाव की तैयारी और विशेष जरूरतों वाले मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुनिश्चित मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सुषमा चौहान के साथ डिवकाम ने बाड़ी ब्राह्मण, रामगढ़ और सांबा में मतदान केंद्रों का दौरा किया और पेयजल, बिजली, परिवहन योजना, संचार योजना, शिकायत निवारण तंत्र की उपलब्धता का आकलन किया। इसमें न्यूनतम सुविधाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

डिवकाम ने कहा कि विशेष योग्यता वाले व्यक्ति हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और चुनाव प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण घटक हैं। इस संबंध में परिवहन, व्हील-चेयर जैसी सभी सुविधाओं के अलावा दिव्यांगों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाए जाने के लिए रखी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुषमा चौहान ने कहा कि वह सभी नोडल अधिकारियों को चुनाव संबंधी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और नियमित रूप से दैनिक रिपोर्टिंग प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जबकि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अपने समकक्षों के साथ निकट समन्वय बनाए रखेंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर विजय शर्मा सब डिविजनल मजिस्ट्रेट एआरो विजयपुर -69 और कुलभूषण खजूरिया सहायक आयुक्त राजस्व एआरओ सांबा -68 संजीव कपूर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सांबा, दीप कुमार जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी सांबा, अजय शर्मा जिला सूचना अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed