{"_id":"5c632f31bdec22739d538094","slug":"101550004017-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर सहित गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवाल्वर सहित गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर से सटे लोगेट मोड़ में एक शादी समारोह के दौरान जीआर रिजार्ट में हुए गोलीकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान गुरमीत सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी चौआदी (जम्मू) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीएचई विभाग में जूनियर इंजीनियर के रूप में तैनात है। कठुआ में वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने आया था। वहां मीठे को लेकर हुई बहसबाजी और हाथापाई के बाद उसने गोली चलाई दी थी, जो एक वेटर की टांग में लगी थी।
मामला सोमवार रात 11 बजे का है, जब रिजार्ट में एक रिसेप्शन पार्टी चल रही थी। इस दौरान मीठे को लेकर बहसबाजी हो गई और हाथापाई के बाद आरोपी ने रिवाल्वर से गोली चला थी। यह गोली वेटर की टांग में लगी थी। उधर, देर रात प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मिट्ठू निवासी बटाला पंजाब को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने घायल के ब्यान दर्ज करने के बाद रिजार्ट में छानबीन की। रिजार्ट में जमकर उपद्रव भी मचाया गया था। लाइटें तोड़ दी गईं थीं। यहां तक कि समारोह में पत्थरबाजी की बात भी सामने आई है।
सिटी थाना प्रभारी अरविंद संब्याल ने बताया कि पुलिस ने देर रात ही आरोपी को कठुआ से हिरासत में ले लिया था। पुलिस आरपीसी की धारा 307 और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। सूत्रों के अनुसार जिस परिवार ने रिजार्ट में रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था उन्हीं से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उधर, देर रात तक इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
शहर में तेजी से बढ़ रहा क्राइम ग्रॉफ
कठुआ शहर में क्राइम का ग्रॉफ पिछले कुछ माह में तेजी से बढ़ा है। विभिन्न इलाकों से जहां बाइक चोरी के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है, वहीं लूट के मामले भी प्रकाश में आए हैं। लोग नशाखोरी को भी बढ़ते क्राइम की बड़ी वजह मान रहे हैं।
गत सप्ताह की तीन नकाबपोश लुटेरों ने शहर के पारलीवंड इलाके में सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान जहां पटेलनगर निवासी मनोहर लाल गुप्ता को गोली मारी गई, वहीं तेजधार हथियार से लहूलुहान कर लुटेरे गल्ले से 80 हजार की नकदी भी उड़ा ले गए थे। मामले के पंजाब से जुड़े होने का भी अंदेशा जताया जा रहा है जहां पहले भी कुछ ऐसे मामले सामने आ चश्के हैं। उधर, लूटपाट मामले में कुछ स्थानीय लोगों के मिले होने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
दस और लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
कठुआ पुलिस ने मंगलवार देर शाम जीआर रिजार्ट गोलीकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पत्रकारवार्ता में बताया कि सोमवार रात मीठे को लेकर शादी समारोह में आए मेहमानों और वेटरों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान एक मेहमान ने रिवाल्वर से तीन गोलियां चला दीं। पुलिस ने हरकत में आकर आरोपी को पकड़ने के साथ ही इस्तेमाल रिवाल्वर भी बरामद कर ली है। मामले में दस अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ब्यूरो