फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अमित शाह ने चुनावी तैयारियों पर की चर्चा

अमित शाह ने चुनावी तैयारियों पर की चर्चा

विज्ञापन
अमित शाह ने चुनावी तैयारियों पर की चर्चा
जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश भाजपा को रियासत की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत करने की हिदायत जारी की है। वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जम्मू कश्मीर समेत देश के विभिन्न राज्यों में पार्टी प्रदेशाध्यक्षों व नेताओं से अमित शाह रूबरू हुए और चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अमित शाह ने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की तरफ से शुरू किए जा रहे कमल दीप संकल्प कार्यक्रम, मेरा परिवार, भाजपा परिवार, समर्पण दिवस कार्यक्रमों को शुरू करने के लिए प्रदेश भाजपा की तैयारियों की जानकारी भी हासिल की और पार्टी नेताओं को निर्देश दिए कि भाजपा और आम लोगों को जोड़ने के लिए इन कार्यक्रमों को निष्ठा भाव के साथ करवाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने संसदीय चुनाव में जम्मू कश्मीर में भाजपा की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद पार्टी नेताओं से कहा कि वह इस जज्बे के साथ चुनाव लड़ें कि सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराना है। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बूथ स्तर पर राज्य में गतिविधियां तेज कर दी गई है। उन्होंने डिजिटल रथ, अल्प विस्तारक कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया और अमित शाह को आश्वस्त किया कि प्रदेश भाजपा लोकसभा के साथ साथ राज्य विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कमर कस चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सत शर्मा, उपाध्यक्ष हरिंद्र गुप्ता, पवन खजूरिया, नारायण सिंह, अरुण गुप्ता, प्रमोद कपाही, महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, युद्धवीर सेठी, सुनील शर्मा, शक्ति परिहार, प्रेस सचिव प्रदीप महोत्रा आदि भी मौजूद रहे।


लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाएंगे शाह
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अमित शाह रियासत के अपने आगामी दौरे के दौरान भाजपा के प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर भी मुहर लगा सकते है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 24 फरवरी को शाह जम्मू के दौरे पर आएंगे। इस दौरान जम्मू पुंछ लोकसभा सीट के अलावा उधमपुर डोडा, लद्दाख सीट के अलावा कश्मीर की तीन लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी और शाह अपनी अंतिम मुहर लगा सकते है। लद्दाख में सांसद थुपस्टान छिवांग पार्टी से त्यागपत्र दे चुके है। ऐसे में उनकी जगह किसी ओर लद्दाखी नेता को पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed