{"_id":"5825f6854f1c1b8553b3b1fc","slug":"1000-crore-business-affected-due-to-note-ban-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बैन से J&K में एक हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बैन से J&K में एक हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
एक हजार करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोेट बंद होने के कारण पिछले तीन दिन में करीब एक हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है। जम्मू में वेयर हाउस, कनक मंडी सबसे अधिक प्रभावित रही। इन मंडियों से रोजाना लाखों रुपये का सामान फुटकर विक्रेता खरीदते हैं। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अनुसार तीन दिन में करीब एक हजार करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
बैंकों में 500 और 1000 के नोट बदलने और रुपये निकालने को लेकर तीसरे दिन भी मारामारी रही। जम्मू में दो हजार के करीब एटीएम से मात्र दस फीसदी एटीएम से ही रुपये निकल पाए। कुछ एटीएम में पहले से ही सौ के नोट पड़े हुए थे। वहां लोगों की काफी भीड़ रही। जम्मू कश्मीर बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए सबसे लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन
नगर के एटीएम से पांच सौ के नोट नदारद रहे। सौ और दो हजार के नोट निकले। कुछ बैंकों में कैश खत्म हो जाने से तय समय शाम छह बजे से पहले ही बंद हो गए। दवा की दुकानों और पेट्रोल पंप में भी पुराने एक हजार और पांच सौ रुपये के नोट लेना बंद हो गए। बीएसएनएल ने मोबाइल व फोन बिल भुगतान के लिए पंाच और एक हजार रुपये के नोट नहीं लिए।
विज्ञापन