अमरनाथ यात्रा के दौरान हमले के इनपुट, 100 पुलिसकर्मियों को निशाना बना सकते है आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले के खुफिया इनपुट के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही दक्षिणी कश्मीर में खासकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आईजी कश्मीर की ओर से सभी सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट भेजते हुए सतर्क रहने को कहा गया है।
एसएसपी अनंतनाग की ओर से आईजी को भेजे गए गोपनीय इनपुट में कहा गया है कि आतंकियों को 100-150 यात्रियों तथा 100 पुलिस अधिकारियों को मारने की हिदायत दी गई है। हमला अमरनाथ यात्रियों के काफिले पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर किया जा सकता है।
पुलिसकर्मियों को दी गई सतर्क रहने की हिदायत
इनपुट के आधार पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों तथा जवानों को सतर्क रहने को कहा गया है। साथ ही देश विरोधी ताकतों के इस नापाक गठजोड़ को ध्वस्त करने को कहा गया है। यह भी हिदायत दी गई है कि इस बाबत सभी को सावधानी बरतते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
सनसनीखेज हमले की साजिश कर रहे आतंकियों को धर दबोचने के लिए सभी प्रकार के प्रयास किए जाएं। आईजी ने यह इनपुट सीआरपीएफ के आईजी, श्रीनगर के आईजी सीआरपीएफ (प्रशासनिक), सेना के 15 कोर के मुख्यालय और कश्मीर जोन के सभी डीआईजी को भेजा है।