फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   100 crore for the development of Srinagar

श्रीनगर 100 करोड़ से बनेगा शहर-ए-खास

Tue, 28 Jun 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 28 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
100 crore for the development of Srinagar
डल झील - फोटो : FILE PHOTO
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि सरकार श्रीनगर के पुराने शहर को धार्मिक एवं हेरिटेज स्थल बनाने के लिए टूरिज्म सेक्टर में उन्नत ढांचे को विकसित करेगा। जिससे शहर ए खास प्रमोट होगा।
विज्ञापन


सरकार ने इसके लिए एक व्यापक योजना का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए 80 हजार करोड़ के पैकेज में से 100 करोड़ शहर-ए-खास के विकास पर खर्च होंगे। इसमें बुनियादी ढांचे पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को महबूबा ने पुराने शहर के मखदूम साहिब, नोहाता, काठीदरवाजा, छठी पातशाही, बाबदेंब और खनयार का दौरा किया। शहर ए खास के टूरिज्म प्रमोशन प्रोग्राम के तहत पार्क, पार्किंग एरिया, हेरीटेज साइट, गेस्ट हाउस, रेस्तरां, पुस्तकालय आदि विकसित होंगे, ताकि पर्यटक इसकी ओर आकर्षित हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मखदूम साहिब में पहुंची महबूबा ने गंदगी देखकर प्रशासन को फटकार भी लगाई। इसके आसपास अवैध ढांचों को हटाने के लिए प्लान बनाने के लिए भी कहा। वक्फ बोर्ड को श्राइन की खराब हालत को जमकर फटकार लगाई। महबूबा ने हरी पर्वत, शारिका देवी मंदिर, गुरुद्वारा छठी पातशाही का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed