{"_id":"f4dca9c52b6e8c187b584fe4e78b1c6a","slug":"10-sanskrit-learning-center-will-be-opened-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: दस अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: दस अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र खुलेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृत को तमाम भाषाओं की जननी और संभाषण कला का आधार बताते हुए मानव संसाधन मंत्रालय राज्य में दस अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र खोलने जा रहा है। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली ने इसके लिए पहल कर दी है।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में तीन माह का प्रथमा दीक्षा पाठ्यक्रम सोमवार को शुरू कर दिया गया। खास बात है कि न सिर्फ विद्यार्थियों, बल्कि केंद्र में संस्कृत संभाषण के लिए कोई भी व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकता है।
विज्ञापन
संस्थान का लक्ष्य है कि जम्मू-कश्मीर में ज्यादा से ज्यादा लोगों खासकर युवाओं को संस्कृत बोलने लायक बनाया जाए।
जम्मू विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान नई दिल्ली के प्रदेश प्रभारी प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री ने कहा कि संस्कृत भाषा समृद्ध संस्कृति की वाहक है।
विज्ञापन
संस्कृति के प्रसार से चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। संकाय विभाग अध्यक्ष डा. रमणीका जलाली ने कहा कि संस्कृत में लिखे ग्रंथ विस्तृत हैं।
संस्कृत प्रचार-प्रसार में जुटे डा. केसी शर्मा ने बोलचाल की भाषा में संस्कृत के प्रयोग पर जोर दिया। संस्कृत विभाग की एचओडी डा. सुषमा देवी ने अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र को महत्वपूर्ण प्रयास करार दिया।
पांच चरणों में शिक्षा
स्पोकन संस्कृत पर लक्षित अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केंद्र पांच चरणों में शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रथम से लेकर पंचम सोपान तक के अवसर दिए जाएंगे। मानव संसाधन मंत्रालय ने प्रति केंद्र तीस प्रशिक्षुओं का अनुमान निर्धारित किया है।