{"_id":"648e1df87144c9cd3509d3f4","slug":"10-crore-devlopment-work-jammu-news-c-10-jam1008-142696-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मेयर ने 10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मेयर ने 10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मेयर राजेंद्र शर्मा ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सबसे पहले वार्ड-13 में पुस्तकालय और व्यायामशाला हाल की आधारशिला रखी। इसके बाद पार्किंग स्थल का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर 10 करोड़ रुपये का अनुमानित व्यय होगा।
परियोजना में लगभग 34 वाहनों को पार्क करने के लिए चार हाल और आधुनिक लाइनों पर पार्किंग स्थल का निर्माण किया जाएगा। मेयर ने कहा कि जेएमसी हर बीतते दिन के साथ नए विकास कार्यों को जनता को समर्पित कर रहा है। कार्यों की सुरक्षा और उचित प्रबंधन के लिए संबंधित क्षेत्रों के स्थानीय लोगों सहित समिति बननी चाहिए। इसी बीच, एक जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर मेयर ने पीर खो में योग प्रशिक्षण देने वाले लोगों को प्रमाण पत्र बांटे। करीब 150 लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया गया है।