फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10-10 lakh price on terrorists

Jammu News: घाटी में हमलों तथा लक्षित हत्याओं में शामिल आतंकियों पर 10-10 लाख रुपये इनाम

विज्ञापन
10-10 lakh price on terrorists
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में हमलों तथा लक्षित हत्याओं में शामिल आतंकियों पर पुलिस ने 10-10 लाख रुपये इनाम की घोषणा की है। डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि कश्मीर में हाल ही में तीन आतंकी घटनाएं हुईं हैं। इन घटनाओं में शामिल आतंकियों का सुराग बताने वालों को 10 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। सभी मामलों में इनाम मिलेगा।
विज्ञापन

स्वैन ने नकद इनाम की घोषणा करते हुए कहा कि वे इन तीन मामलों को सुलझाने के बहुत करीब हैं। जिन लोगों ने आतंकवादियों को वाहन और फोन उपलब्ध कराकर, आश्रय देकर या किसी भी तरह से मदद की है, उनसे कानून के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा। बारामुला में हेड कांस्टेबल गुलाम मोहम्मद डार और पुलवामा में श्रमिक मुकेश कुमार की लक्षित हत्या की जांच जारी है। श्रीनगर के ईदगाह इलाके में आतंकियों ने क्रिकेट खेल रहे इंस्पेक्टर मसरूर अली पर हमला किया था , जिनकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। डीजीपी ने कहा कि आतंकी हमला करने वालों और उनके सहयोगियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed