फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   10,000 job kashmiri youths

कश्मीर के भटके युवकों के लिए खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

Thu, 25 Aug 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ श्रीनगर Updated Thu, 25 Aug 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
10,000 job kashmiri youths
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : Amar Ujala
गृह मंत्री राजनाथ सिंह के शांति मिशन में कश्मीर के भटके युवकों के लिए रोजगार के नए द्वार खोलकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का भी एलान हुआ है।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि रियासत सरकार पुलिस में कश्मीरी युवकों के लिए 10 हजार नई भर्तियों की व्यवस्था करेगी। दस हजार एसपीओ की भर्ती होगी। इसके अलावा सुरक्षा बलों में कश्मीर के लिए एक अलग नई बटालियन गठित होगी।

उन्होंने कहा कि सभी सियासी दल कश्मीर में शांति चाहते हैं। दो दिवसीय दौरे में उनकी 20 प्रतिनिधिमंडलों के 300 से अधिक लोगों से बातचीत हुई है। बातचीत सकारात्मक रही है।
विज्ञापन

'कश्मीरी युवकों के भविष्य से नहीं होने देंगे खिलवाड़'

10,000 job kashmiri youths
राजनाथ सिंह - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोगों से अपील की गई है कि कश्मीर के युवक जहां कहीं भी रहते हैं, देशवासी उन्हें अपने परिवार का अंग समझें। गृह मंत्रालय में एक नोडल अफसर नियुक्त किया जाएगा जोकि उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान निकालेगा।

उन्होंने कश्मीर के लोगों से अपील की कि वे कश्मीरी युवकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। कहा कि हालात बिगाड़ने वालों की शिनाख्त होगी। बच्चों को भी समझाया जाना चाहिए। बच्चे तो बच्चे ही होते हैं। कहा कि कश्मीर का भविष्य हिन्दुस्तान के भविष्य से अलग नहीं है। कश्मीर की चिंता के बारे में इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे स्वयं एक महीने में यहां दो बार आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed