फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Weather Update: Temperature crosses 40 degrees in Jammu, heat rises in Kashmir

मौसम अपडेट:  गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित, जम्मू में पारा 40 डिग्री 

Wed, 11 May 2022 07:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 11 May 2022 07:51 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी 15 मई तक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया।

विज्ञापन
Weather Update: Temperature crosses 40 degrees in Jammu, heat rises in Kashmir
श्रीनगर में गर्मी से बचने के लिए नदी में तैरता युवक - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

मई के आगे बढ़ने के साथ आसमान से आग बरसना शुरू हो गई है। जम्मू संभाग के साथ कश्मीर भी प्रभावित है। घाटी के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू संभाग में भी यही हालात हैं। जम्मू में गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।

विज्ञापन


यहां दिन के पारे में उछाल के साथ फिर चालीस डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने आगामी 15 मई तक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।  जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया।
विज्ञापन


दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तपिश से हर किसी के पसीने छूटते रहे। गर्मी का बाजार पर असर दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 39.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री चढ़कर 31.4, बटोत में 29.2, कटड़ा में 35.2 और भद्रवाह में सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 30.2, पहलगाम में 25.8 और गुलमर्ग में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा 22.6 और कारगिल में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed