फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Valley lift the curfew

कश्मीर घाटी में कर्फ्यू हटा, कई जगह पथराव

Mon, 22 Jul 2013 02:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/श्रीनगर Updated Mon, 22 Jul 2013 02:48 PM IST
विज्ञापन
Valley lift the curfew

घाटी से कर्फ्यू हटाने के बाद भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। बंद के दौरान कई इलाकों में पथराव की घटनाएं हुईं। वाहनों पर भी पथराव किया गया।

विज्ञापन


रामबन के गूल में चार दिन पूर्व बीएसएफ के कैंप पर हमले के बाद फायरिंग में चार नागरिकों की मौत से हालात बिगड़ गए थे। इस बीच अलगाववादी संगठनों ने तीन दिवसीय कश्मीर बंद की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन


प्रशासन ने कश्मीर संभाग में कर्फ्यू लागू कर दिया था। शनिवार शाम को अधिकारियों की बैठक में स्थिति की समीक्षा की गई।

हालात में सुधार होने पर रविवार शाम को कश्मीर के सभी जिलों से कर्फ्यू उठा लिया गया। कुछ संवेदनशील इलाकों में धारा 144 लागू रही।

कर्फ्यू हटाने के दौरान कई इलाकों में युवकों ने वाहनों पर पथराव किया। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भीड़ द्वारा किए गए पथराव से कुछ वाहनों के शीशे टूट गए। श्रीनगर के पुराने शहर क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर लोगों ने प्रदर्शन करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई। जम्मू से शनिवार की शाम कड़ी सुरक्षा के बीच कश्मीर के लिए रवाना हुआ वाहनों का काफिला बालटाल तथा पहलगाम शिविरों में सुरक्षित पहुंच गया। सुबह यात्रियों को पवित्र अमरनाथ गुफा की तरफ भी रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed