{"_id":"68225b9d23cc6d790801dfe9","slug":"zonal-level-inter-school-games-starts-soon-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123140-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: स्कूल खुलते ही फिर से शुरू होंगी जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: स्कूल खुलते ही फिर से शुरू होंगी जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भारत-पाक तनाव के बीच जिले के विभिन्न हिस्सों में चल रही जोनल स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गईं थीं। जिन्हें स्कूल खुलते ही फिर से शुरू किया जाएगा। ताकि प्रतियोगिताएं आगामी गर्मियों की छुटि्टयों से पहले मुकम्मल की जा सकें।
भारत-पाक तनाव से पहले जिला उधमपुर में युवा सेवाएं व खेल विभाग की ओर से स्कूल स्तरीय खेले प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। उधमपुर के 11 जोन में जोनल स्तरीय इंटर स्कूल खेल प्रतियोगिताएं चल रही थीं और इसके बाद जोन व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना था। इसको लेकर स्कूली छात्र भी अभ्यास कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ गया। सभी प्रतियोगिताओं को स्थगित कर दिया गया।
अब स्थिति सामान्य होने और स्कूलों के खुलते ही विभाग की ओर से सभी प्रतियोगिता का कैलेंडर तैयार कर इन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा। इस बारे में विभाग के जिला अधिकारी रोमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी स्कूल बंद हैं। एक-दो दिन में खेल गतिविधियों को लेकर फिर से कैलेंडर तैयार कर स्कूल खुलते की सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू कर दिया जाएगा।