फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   zib zone, sports meet

Udhampur News: जोन जिब में खेल मीट का आगाज, एथलेटिक्स से मार्शल आर्ट तक छाए खिलाड़ी

विज्ञापन
zib zone, sports meet
उधमपुर। युवा सेवा एवं खेल विभाग जोन जिब ने अंडर-14 और 17 लड़के अंतर विद्यालय जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी गुप्ता की देखरेख में एथलेटिक्स, कराटे, जूडो, वुशू, बॉक्सिंग और ताइक्वांडो में मुकाबले हुए। कार्यक्रम में 379 छात्रों ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ली। छात्रों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त भविष्य बनाने का संकल्प लिया। जेडपीईओ कार्यालय के पीईएम अजीत सिंह बंद्राल और संजय शर्मा ने तकनीकी चयन किया। गति, कौशल, रणनीति और ताकत दिखाने वाले होनहार खिलाड़ियों को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

मुकाबलों में ये रहे विजेता
जूडो
अंडर-14 : 25 व 30 किग्रा में सुमित कुमार व विक्रम कुमार एमएस सौंथन
अंडर-17 : 40 किग्रा में सौरभ शर्मा एचएस लड्डन, 45 किग्रा में तरुण ठाकुर अपर थनोआ
बॉक्सिंग
अंडर-14: 28-30 किग्रा में अभिमन्यु एओसी, 38-40 किग्रा में अर्पण एओसी
अंडर-17: 46 किग्रा में प्रशांत एओसी
ताइक्वांडो
अंडर-17: 35 और 38 किग्रा में पूर्वी शर्मा, साहिल शर्मा व माही देवी एचएस लद्दन
अंडर-14: 18-21 किग्रा में अमित शर्मा एचएस लड्डन
वुशू
अंडर-17 : 40 व 45 किग्रा में मोहम्मद अकरम और मुनीर मोहम्मद प्रशांत पब्लिक स्कूल
कराटे
अंडर-14: 20 किग्रा में अमित शर्मा एचएस लद्दन
अंडर-17 : 35 व 40 किग्रा में साहिल शर्मा एचएस लद्दन, केशव कुमार एमएस सौंथन
एथलेटिक्स
100 मीटर : अंडर-14 में रजत मल्होत्रा एचएस कावा, अंडर-17 में रोहित कुमार एचएस मौड़
200 मीटर : अंडर-14 में समीर खान एचएस बाली, अंडर-17 में कनिया खजूरिया प्रशांत पब्लिक स्कूल
400 मीटर : अंडर-14 में सुनील एचएसएस बर्ता, अंडर-17 में रोहित शर्मा एचएस लद्दन
600 मीटर : अंडर-14 में समीर खान एचएस बाली
800 मीटर : अंडर-17 में कपिल सिंह एमएस कोटली बाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed