फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Youth creating awareness by making paintings to conserve rain water

बारिश के पानी के संरक्षण के लिए पेंटिंग बनाकर जागरूक कर रहे युवा

विज्ञापन
Youth creating awareness by making paintings to conserve rain water
उधमपुर। बारिश के पानी के संरक्षण को लेकर उधमपुर के युवा वॉल पेंटिंग के जरिए जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि पानी के संरक्षण को लेकर सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। अगर प्रयास नहीं किए तो आने वाले दिनों में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले ही जिला प्रशासन की तरफ से बारिश के पानी के संरक्षण को लेकर कैच एंड रेन अभियान की शुरूआत की गई थी। इसके लिए लोगों को जागरूक किया गया था और बारिश के पानी के संरक्षण की तकनीकी जानकारी भी दी गई थी। इसके लिए प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। अब इस अभियान को आगे बढ़ाने का काम नेहरू युवा केंद्र के युवा सदस्यों ने शुरू किया है। युवा सरकारी विभागों की दीवारों, घरों के बाहर चहारदीवारी, सरकारी स्कूलों की दीवारों पर वॉल पेंटिंग के जरिए बारिश के पानी के संरक्षण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि पानी है तो धरती पर जीवन है। अगर पानी नहीं रहेगा तो आने वाले दिनों में जीवन भी नहीं रहेगा। पानी को बिना किसी कारण के बहाना बंद करे और इसके संरक्षण पर जोर दें। विशेष तौर पर बारिश के पानी के संरक्षण की तरफ ध्यान दिया जाए। अगर हम बारिश के पानी का संरक्षण करेंगे तो कभी पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। कई तरह की तकनीक के साथ बारिश के पानी को संरक्षित किया जा सकता है और भविष्य में भी पानी को बचाने के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम किया जा सकता है। पेंटिंग के जरिए ही बारिश के पानी को बचाने की तकनीक की भी जानकारी दे रहे हैं। युवाओं के इस प्रयास को काफी सराहा भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed