फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   X Ray Facility Start in Ayush Arogya Temple Hartyan

Udhampur News: आयुष आरोग्य मंदिर हरतयान में मिलेगी एक्स-रे की सुविधा

विज्ञापन
X Ray Facility Start in Ayush Arogya Temple Hartyan
उधमपुर। हरतयान में  आयुष आरोग्य मंदिर में एकसरे ब्लाक का उद्घाटन करते डीडीसी चेयरमैन।
उधमपुर। जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चेयरमैन लाल चंद ने आयुष आरोग्य मंदिर हरतयान में एक्स-रे रूम और स्टोर का सोमवार को उद्घाटन किया। इनके शुरू होने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ेंगी जिसका ग्रामीणाें को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि लगभग 10 लाख रुपये की लागत वाले एक्स-रे रूम और तीन लाख से स्टोर तैयार किया गया है। परियोजना का उद्देश्य आयुष मंत्रालय की परिकल्पना के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत शृंखला तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना है। चेयरमैन ने स्थानीय लोगों को बधाई दी और इसमें शामिल विभागों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
विज्ञापन

आयुष आरोग्य मंदिर राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य समुदाय को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उनके साथ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर टिकरी डॉ. राज कुमारी, डॉ. सुदेश कुमार, पूर्व सरपंच दर्शना देवी और पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग के कई अन्य अधिकारी, जूनियर इंजीनियर मोहिंदर कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed