{"_id":"586fe9a44f1c1b0a32158ba3","slug":"workers-union-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर गरजी मजदूर यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर गरजी मजदूर यूनियन
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मांगों को लेकर मजदूरों ने शुक्रवार को एमएच चौक पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर के बाहर मजदूर दस्तकार यूनियन के बैनर तले राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जल्द से जल्द मजदूरों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर बारह बजे के करीब मजदूरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे मजदूर दस्तकार यूनियन के जिला प्रधान दर्शन ने कहा कि सरकार के नोटबंदी के फैसले का सबसे बुरा प्रभाव मजदूरों और गरीबों पर पड़ा है।
विज्ञापन
सरकार के खजाने में इतना कालाधन जमा हो गया है कि सरकार को उसे गरीबों के हित के लिए लगाना चाहिए। लेकिन फिर भी मजदूरों को अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि मजदूरों का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
लोगों के घरों व कई सरकारी इमारतों को बनाने वाले मजदूरों को इस महंगाई के दौर में अपने परिवार का पालन-पोषण करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सरकार ने उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।