फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   With the decline in corona cases, the journey of mother Vaishno started increasing

कोरोना मामलों में गिरावट के साथ ही मां वैष्णो की यात्रा में होने लगा इजाफा

विज्ञापन
With the decline in corona cases, the journey of mother Vaishno started increasing
कटड़ा। धर्मनगरी में अब कोरोना के मामलों में काफी गिरावट आई है, जिस कारण मां वैष्णो की यात्रा में इजाफा होने लगा है। मार्च माह के बाद शनिवार और रविवार को पहली बार में बढ़ोतरी हुई है। रविवार को जहां शाम छह बजे तक 15 सौ भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की ओर प्रस्थान कर गए हैं वहीं, शनिवार को करीब 25 सौ भक्तों ने मां की पवित्र पिंडियों के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन

वहीं, हेलिकॉप्टर और बैटरी कार सेवा सुचारु है, जिसका लाभ उठा कर भक्त मां के दरबार में नतमस्तक हो रहे हैं। काफी समय बाद फिर से यात्रा मार्ग पर रौनक दिखाई देने लगी है। सनद रहे कि मां वैष्णों के दर्शन के लिए आने वाले हर यात्री के पास कोरोना निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य है। साथ ही दर्शन करने के उपरांत किसी भी यात्री को न तो तिलक लगाया जा रहा है और न ही प्रसाद दिया जा रहा हैं। यात्रा में किसी वस्तु को हाथ लगाने की अनुमति नहीं है। यात्रा प्रदेश प्रशासन की ओर से जारी की गई एसओपी के अनुसार ही जारी है। भवन सहित यात्रा मार्ग पर जगह-जगह सैनिटाइजिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed