फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Winter problem

दिनभर कोहरा व बादल छाए रहे ठंड़ में बढोतरी

विज्ञापन
Winter problem
त्रिकुटा पर्वत व कसवा कोहरे की चादर में लिपटा हुआ व यात्री आलाव का सहारा लेते हुए - फोटो : KATRA
कटड़ा। धर्मनगरी सहित त्रिकुटा पर्वत पर वीरवार को दिन भर बादल व कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई। वहीं, दर्शनों के लिए आए यात्री निसंकोच भवन की ओर बढ़ते देखे गए।
विज्ञापन

इस भारी ठंड के बाद कस्बे सहित भवन पर तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। लोगों को दिन के समय भी गर्म कपड़े पहने देखा गया। और शाम तक लगभग नौ हजार भक्त जयकारे लगाते हुए दर्शनों के लिए भवन की ओर रवाना हुए। इस ठंड में स्थानीय लोगों सहित भक्तों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। साथ ही हेलिकॉप्टर व बैटरी कार सेवा दिन भर जारी रही।
विज्ञापन

त्रिकुटा पर्वत सहित पूरा कस्बा दिन भर कोहरे की चादर में लिपटा रहा, और ठंडी हवाएं चलती रहीं। भवन से मिली जानकारी के अनुसार ठंड में काफी बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। यात्रियों को गर्म कपड़े पहने के बाद भी कंबल स्टोर से खरीदारी करते देखा गया। वहीं, इस बढ़ती ठंड में भी भक्त भवन की ओर पूरे उत्साह के साथ प्रस्थान करते देखे गये। साथ ही स्थानीय लोगों और भक्तों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 14 हजार के करीब भक्तों ने अपना पंजीकरण करवाकर प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन करने को रवाना हुए। वहीं, वीरवार को छह बजे तक नौ हजार के करीब भक्तों ने पंजीकरण कराया, और भवन की ओर प्रस्थान कर गए। इस प्रचंड ठंड व ठंडी हवाओं में भी हेलिकॉप्टर व बैटरी कार सहित रोपवे सेवा लगातार जारी रही, जिसका भक्तों ने भरपूर लाभ लिया।

त्रिकुटा पर्वत व कसवा कोहरे की चादर में लिपटा हुआ व दर्शनों को आए हुए यात्री आलाव का सहारा लेते हु?

त्रिकुटा पर्वत व कसवा कोहरे की चादर में लिपटा हुआ व दर्शनों को आए हुए यात्री आलाव का सहारा लेते हु?- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed