{"_id":"6377d3be72edca7aa425a775","slug":"water-udhampur-news-jmu272576636","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत स्थान पर वाटर टैंक बनाए जाने के खिलाफ सुनाल पंचायत के लोगों ने जलशक्ति विभाग कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत स्थान पर वाटर टैंक बनाए जाने के खिलाफ सुनाल पंचायत के लोगों ने जलशक्ति विभाग कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। सुनाल पंचायत के सनेख गांव में निचले इलाके में बनाए जा रहे वाटर टैंक के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग कार्यालय में पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने प्रदर्शन कर मांग की कि वाटर टैंक को ऊंचे स्थान पर बनाया जाए ताकि पूरे गांव को बराबर पानी मिल सके। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।
प्रदर्शन में शामिल अंजू बाला ने कहा कि गांव में जहां वाटर टैंक बनाया जा रहा है, वह गांव के निचले हिस्से में है और इसके कारण गांव के करीब 15 घरों के लिए पेयजल की समस्या पैदा हो रही है, इसलिए उनकी मांग है कि वाटर टैंक को गांव के ऊंचे हिस्से पर बनाया जाए लेकिन क्षेत्र की सरपंच अपनी मनमर्जी और जबरदस्ती से काम करवा रही हैं, जिससे उनके लिए परेशानी पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर आज वे जलशक्ति विभाग कार्यालय आएं हैं और अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी है। अगर अब भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
वहीं अन्य लोगों ने कहा कि क्षेत्र की सरपंच लोगों की अनदेखी कर अपनी मनमर्जी से काम करवा रही हैं। गांववासी कई बार उनसे अनुरोध कर चुके हैं कि वाटर टैंक को ऐसे स्थान पर बनाया जाए, जहां से पूरे गांव को पानी मिल सके लेकिन सरपंच अपनी जिद पर अड़ गई हैं और मनमर्जी से गांव के निचले हिस्से पर वाटर टैंक बनवा रही हैं, जहां वाटर टैंक के ऊपर से हाईटेंशन तारें गुजर रहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से भी अपील की कि समस्या का समाधान करवाया जाए।