फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water testing lab will be open in every village

हर जिले में बनेगी वाटर टेस्टिंग लैब: शाम चौधरी

Thu, 16 Feb 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
ब्यूरो/ उध्ामपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
water testing lab will be open in every village
पानी - फोटो : getty

पीएचई विभाग का प्रयास हर घर तक साफ पानी पहुंचाने का है। इसी को लेकर हर जिले में सरकार वाटर टेस्टिंग लैब स्थापित करेगी और राज्य के हर गांव में वाटर टेस्टिंग कीट पहुंचाई जाएगी, जहां लोग बिना किसी परेशानी के पानी की जांच करवा सकेंगे और साफ पानी का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह जानकारी बुधवार को पीएचई मंत्री शामलाल चौधरी ने उधमपुर में कांफ्रेंस हाल में आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेवल एडवोकेसी वर्कशाप के दौरान कही।

विज्ञापन


पीएचई मंत्री ने कहा कि पीएचई विभाग का मुख्य उद्देश्य हर घर में साफ पानी पहुंचाने का है। इसको लेकर लगातार काम किया जा रहा है, लेकिन पानी की गुणवत्ता में कमी बड़ी परेशानी है। इसको लेकर सरकार ने वाटर टेस्टिंग लैब व टेस्टिंग किट की योजना तैयार की है। पीएचई मंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत का निर्माण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था और इस सपने को सबने मिलकर पूरा करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी को जागरूक होकर पानी के संरक्षण के लिए प्रयास करने होंगे। यदि साफ पानी को बचाया नहीं गया तो भविष्य में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साफ पानी के बिना जीवन के बारे में सोचा ही नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि साफ पानी के साथ सभी साफ सफाई की तरफ भी विशेष तौर पर ध्यान दे। पानी बचाने के जागरूक अभियान के लिए मंत्री ने आंगनबाड़ी वर्कर्स व विद्यार्थियों के प्रयास की काफी प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed