{"_id":"682f6fb7004ba4b13602a1b4","slug":"water-pot-installed-in-park-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-123455-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: परिंदों के लिए दब्बड़ पार्क में लगवाए जल पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: परिंदों के लिए दब्बड़ पार्क में लगवाए जल पात्र
Fri, 23 May 2025 12:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 23 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर में पेड़ों पर वाटर पॉट लगाकर परिंदों के लिए पानी का प्रबंध करते एनजीओ जियो और जीने दो के
जियो और जीने दो एनजीओ ने दिया जीव-जंतुओं की सेवा का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। भीषण गर्मी के मद्देनजर जियो और जीने दो नामक गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) की तरफ से वीरवार को शहर के दब्बड़ पार्क में परिंदों के लिए पेड़ों पर जल पात्र लगवाए गए।
संस्था के अध्यक्ष तारिक शाह ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए कई सहयोगियों के साथ यह मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत शहर और आसपास के इलाकों में पेड़ों पर परिंदों के लिए पानी का इंतजाम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह बहुत जरूरी है क्योंकि जिस तरीके से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है उससे इंसानों के साथ जीव-जंतु भी बेहाल हो रहें हैं। ऐसे में हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि बेजुबानों के लिए भी कुछ किया जाए। उन्होंने आम जनता से भी अपने घरों और आसपास लगे पेड़ों पर इस तरह के जल पात्र जरूर लगाएं ताकि पानी ढूंढ़ने में परिंदों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।