फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water did not come in Baddiyan, Pataya and Chaudhary locality for 15 days

बदड़ियां, पतया और चौधरी मोहल्ले में 15 दिन से नहीं आया पानी

विज्ञापन
Water did not come in Baddiyan, Pataya and Chaudhary locality for 15 days
उधमपुर/जिब। पंचायत सयाल जट्टां के बदड़ियां, पतया और चौधरी मोहल्ले में 15 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है, जिस कारण ग्रामीण काफी परेशान हैं। वह नदी-नालों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। कई बाद अवगत करवाने पर भी आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों में विभाग के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नायब सरपंच मोहेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायत के इन तीन मोहल्लों में काफी समय से पानी की समस्या व्याप्त है। लेकिन 15 दिन से पानी की आपूर्ति बिलकुल ठप है। कई बार संबधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत हो गई है। लोग आसपास के नदी-नालों का दूषित पानी ढोकर पीने को मजबूर हैं। बरसात के कारण जलजनित बीमारियां फैलने की संभावना है। इसलिए जिला प्रशासन से मांग है कि जल्द जलशक्ति विभाग को निर्देश देकर क्षेत्र में पानी की नियमित सप्लाई का प्रबंध करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed