फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   ward news

Udhampur News: तीन वार्डों से लगता त्रिकूटा नगर सुविधाओं के लिए तरसा

विज्ञापन
ward news
त्रिकूटा नगर में ब्लाक पड़ा नाला और बाहर फैली हुई गंदगी। - फोटो : त्रिकूटा नगर में ब्लाक पड़ा नाला और बाहर फैली हुई गंदगी।
उधमपुर। शहर के बीचोंबीच स्थित त्रिकूटा नगर इलाका तीन वार्डों से लगता है, बावजूद इसके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के कोई प्रबंध न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खासकर बंद पड़ी नाले-नालियां, ओवरफ्लो सीवरेज और सड़क की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए संबंधित विभाग से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

पुराने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगते त्रिकूटा नगर ईस्ट और वेस्ट नगर परिषद के अधीन पड़ते वार्ड नंबर 11, 12 और 17 में पड़ता है लेकिन लोगों को आज भी शहरी सुविधा के अभाव में जीवनयापन करना पड़ रहा है। त्रिकूटा नगर ईस्ट में आइस फैक्टरी रोड की हालत कई सालों से खस्ता पड़ी हुई है। नालियां और नाले पूरी तरह से बंद हो गए हैं। हाईवे पर सीवरेज के मेनहोल्स में ओवरफ्लो से दूषित पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे राहगीरों को चलने में परेशानी होती है। सफाई की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह से लोगों को खुले में कचरा फेंकना पड़ रहा है। कई लोग देविका में गंदगी फेंकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी वरुण शर्मा ने बताया कि तीन वार्डों से जुड़े होने के बावजूद क्षेत्र में एक भी सफाई कर्मी तैनात नहीं है। लोगों को मजबूरन खुद मजदूर लगवाकर नाले नालियों की सफाई करानी पड़ती है। नालियों के बंद होने के कारण बारिश के दिनों में गंदगी व गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है।
स्थानीय निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था न होने से घर से निकलने वाले कूड़े को फेंकने में बढ़ी परेशानी होती है। मजबूर होकर या तो कूड़ा खुले में फेंकना पड़ता है या फिर उसे अपने साथ लेकर दूसरे स्थान पर जाकर फेंकना पड़ता है। संबंधित विभाग को चाहिए कि अगर डोर टू डोर सेवा सही ढंग से बहाल नहीं हो पा रही है तो कम से कम एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की जाए।
सुनील कुमार ने बताया कि लगभग तीन साल पहले यूईईडी विभाग की ओर से क्षेत्र में सीवरेज पाइप लाइन का निर्माण कार्य किया गया था। सड़कों को उखाड़ा गया लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद भी मरम्मत नहीं हुई। उखड़ी सड़क हुई से लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समाज सेवक गगन शर्मा ने बताया कि बारिश के दिनों में हाईवे पर सीवरेज लाइन में ओवरफ्लो के कारण सारा गंदा पानी मोहल्ले की सड़कों में बहने लगता है। जइससे लोगों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। समस्या को लेकर कई बार यूईईडी विभाग को भी अवगत कराया जा चुका है।
वार्ड 11 की पूर्व पार्षद आरती वर्मा का कहना था कि नगर परिषद में सफाई कर्मियाें की कमी की वजह से कुछ इलाकों में यह समस्या सामने आ रही है लेकिन समस्या को दूर करने के लिए समय-समय प्रयास किए जाते हैं।
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व वार्ड 12 के पूर्व पार्षद डॉ. योगेश्वर गुप्ता ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है और उम्मीद है कि मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
इस बारे में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता मोहम्मद सरवर महमूद ने बताया कि आइस फैक्टरी रोड की मरम्मत के लिए योजना तैयार कर भेज दी गई है। जैसे ही सरकार के ओर से मंजूरी दी जाती है तो मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

नगर परिषद के सीईओ राजिंद्र डिंगरा का कहना था कि शहर में डोर टू डोर सेवा कुछ हद बहाल की गई है। रही बात त्रिकूटा नगर की तो वहां पर रोटेशन के तौर पर सफाई कर्मचारी की तैनाती कर दी जाएगी।
फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed