फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vyapar Mandal Gave Warning to Administration

Udhampur News: श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ी परेशानी, व्यापार मंडल ने प्रशासन को दी चेतावनी

विज्ञापन
Vyapar Mandal Gave Warning to Administration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामनगर। चौंतरा माता दरबार के दर्शन को गए श्रद्धालुओं को लौटते समय भारी परेशानी झेलनी पड़ी। घर आते समय वाहनों की सुविधा श्रद्धालुओं को न मिलने पर रामनगर व्यापार मंडल ने रामनगर प्रशासन के खिलाफ कड़े शब्दों में रोष प्रकट किया है।
सोमवार सुबह व्यापार मंडल के प्रधान जोगिंदर बंगाथीया ने पत्रकारवार्ता कर चौंतरा माता में श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी के बारे में जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया चौंतरा माता के दरबार में हर सुविधा श्रद्धालुओं को मिल रही थी लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद एक हजार के करीब श्रद्धालुओं को घर आते वक्त वाहनों की सुविधा न मिली। श्रद्धालुओं को चौंतरा माता के दरबार के नीचे मार्ग पर बैठकर कई घंटे इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालु भटकते रहे लेकिन वाहन नहीं मिले।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कई श्रद्धालु चार घंटे पैदल सफर तय कर रात नौ बजे घरों में पहुंचे हैं। उन्होंने रामनगर प्रशासन के उच्च अधिकारियों को यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए वाहनों की कमी पूरा नहीं करने पर जिम्मेदार ठहराया है। प्रधान ने कहा कि प्रशासन को किसी कर्मचारी को वहां पर नियुक्त करना चाहिए ताकि लोगों को वाहनों की कमी से न जूझना पड़े। उन्होंने रामनगर प्रशासन को चेतावनी दी अगर दोबारा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा तो व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed