फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Principal Secretary of Education Department visited the schools, said- all schools will be opened by December if the situation is normal

जम्मू-कश्मीर: शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने किया स्कूलों का दौरा, कहा- स्थिति सामान्य होने पर दिसंबर तक सभी स्कूल खोलें जाएंगे

Sat, 20 Nov 2021 11:34 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 20 Nov 2021 11:34 PM IST
सार

कोविड महामारी के बाद शीतकालीन क्षेत्र के स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह ने भद्रवाह इलाके के स्कूलों का दौरा किया। 

विज्ञापन
Principal Secretary of Education Department visited the schools, said- all schools will be opened by December if the situation is normal
भद्रवाह के एक दिवसीय दौरे पर पंहुचे शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह - फोटो : UDHAMPUR

विस्तार

कोविड महामारी के बाद शीतकालीन क्षेत्र के स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव बीके सिंह ने भद्रवाह शहर और आसपास के स्कूलों का निरीक्षण कर इनकी बुनियादी आवश्यकताओं को जाना, और दिसंबर तक स्कूलों को खोलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला भद्रवाह के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रमुख सचिव ने कस्बे के सभी सरकारी स्कूलों के अलावा गांव भेजा, पुनेजा, हल्यान और सरतिंगल में करीब एक दर्जन से अधिक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षण संकाय, प्रशासनिक कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ बैठक की। इसके अलावा, पीआरआई प्रतिनिधियों और नागरिक समाज के सदस्यों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


बीके सिंह ने मीडिया से कहा कि अगर स्थिति सामान्य रहती है तो दिसंबर में सभी स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे। वहीं, ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण करने के बाद प्रमुख सचिव ने संस्थान के लिए साइंस ब्लॉक और बहुउपयोगी मनोरंजन हॉल की मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जिलाध्यक्ष नीरज सिंह मन्हास और जिला युवा अध्यक्ष राशिद चौधरी के नेतृत्व में जेके नेशनल पैंथर्स पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने अतिथि अधिकारी से मुलाकात की। मांग की कि इतिहास, भूगोल, वाणिज्य और अर्थशास्त्र विषयों के संकाय को शहर के एकमात्र गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए स्वीकृत किया जाए।


विज्ञान और अंग्रेजी विषयों में तकनीकी कर्मचारियों को मौजूदा एक के बजाय प्रति विषय तीन लेक्चर तक बढ़ाया जाना चाहिए। क्योंकि, स्कूल में छात्राओं की संख्या नौ सौ के आसपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed