फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Virul Fever, Opd increase

Udhampur News: बदलते मौसम से उल्टी-दस्त की चपेट में नौनिहाल

विज्ञापन
Virul Fever, Opd increase
जीएमसी अस्पताल की ओपीडी में स्वास्थ की जांच करवाने आए लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए।
- रोजाना 15 बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया जा रहा संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। मौसम में बदलाव के चलते नौनिहाल वायरल बुखार, उल्टी व दस्त का शिकार हो रहे हैं। फ्लू का खतरा बढ़ रहा है। सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में रोज लगभग 15 बच्चों को दस्त, उलटियां व वायरल बुखार होने पर उपचार के लिए भर्ती किया जा रहा है।
वहीं अप्रैल में लगभग 450 बच्चों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया था। इस माह में अभी तक लगभग 45 बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह से मौसम बदल रहा है, वह लोगों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इससे मौसमी बुखार व संक्रमण बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनका कहना है कि मरीजों की संख्या बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

---
छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें माता-पिता : डॉ. दीपक
मौसम का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। किसी दिन धूप हो जाती है तो किसी दिन बारिश आ जाती है। बदलते मौसम का खासतौर पर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। रोजाना अस्पताल में ओपीडी में तकरीबन 150 छोटे बच्चे बीमार होने पर पहुंच रहे हैं, जिनके स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. दीपक, शिशु विशेषज्ञ

-----
बचाव के लिए डॉक्टर की सलाह पर अमल करें : डॉ. विनोद
जिस तरह से पिछले काफी दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, अस्पताल में रोजाना दस्त, उलटियां व वायरल बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। चाहे बच्चा हो या युवा जैसे ही किसी को जुकाम, खांसी, बुखार व दस्त व उल्टी की शिकायत होती है वह फौरन अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं। इससे बचाव के लिए डाॅक्टर की सलाह पर अमल करें।
--डॉ. विनोद गुप्ता, एचओडी, मेडिसन
---


इन बातों का का रखें ख्याल


1 छोटे बच्चे व बड़ों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाने दें। 5. गंदगी वाली जगह पर बच्चों को न जाने दें।
2. घर में अगर किसी को खांसी व जुकाम है तो वह छींकते 6. अगर घर पर कोई बीमार है तो उससे दूरी बनाकर रखें।
समय मुंह और नाक को ढकें। 7. पानी को उबाल कर पीएं।
3. आंख और नाक को बार-बार छूने से बचें। 8. स्वच्छता का खास ख्याल रखें।
4. भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें। 9. घर पर साफ-सफाई का खास ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed