फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   villegers protest

Udhampur News: सियूना पंचायत में शरारती तत्वों ने कूहल तोड़ी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Jan 2024 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 11 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
villegers protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उधमपुर। सियूना पंचायत में सिंचाई के लिए बनी कूहल को बीती रात कुछ शरारती तत्वों द्वारा तोडे जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को जारेदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि जिस किसी ने भी इस कूहल को तोड़ा है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कूहल को दोबारा से ठीक करवाकर दिया जाए ताकि कूहल तोडे जाने से पेश आ रही किसानों की समस्या से राहत मिल सके।

प्रदर्शन में शामिल पूर्व सरपंच वीडी सृष्टा ने कहा कि पहली उनके गांव में इस तरह की शर्मनाक घटना सामने आई है। कूहल का आधे से ज्यादा काम लगभग पूरा हो चुका था लेकिन बीती रात गांव के दुसरे हिस्से के कुछ शरारती लोगों ने इसे तोड दिया है। इसलिए पुलिस प्रशासन से उनकी मांग है कि इस शर्मनाक और कायराना हरकत को अंजाम देने वाले लोगों को जल्द से जल्द पकडा जाए और कूहल को मजबूती से बनाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कूहल से गांव के एससी मोहल्ले के लगभग 30 घरों को सीधा लाभ मिलना है लेकिन यही बात कुछ लोगाें को रास नहीं आई है। एक बार पहले भी कुछ शरारती लोगों ने काम में विघ्न डालने के प्रयास में कूहल को मिटटी डालकर बंद कर
विज्ञापन
विज्ञापन


दिया था लेकिन इसके बाद फिर से काम शुरू कर कूहल बनाई जा

रही है।

इसपर फिर से लगभग तैयार हो चुकी कूहल को तोड दिया गया है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने कहा कि इस कायराना हरकत को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन से मांग है कि मामले का कडा संज्ञान लेकर दोषियों को

जल्द पकडा जाए ताकि दोबारा से इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed