{"_id":"5750808a4f1c1b7d2f109017","slug":"villagers-stopped-laying-cable","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बिछाने का काम ग्रामीणों ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बिछाने का काम ग्रामीणों ने रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
प्रदेशभर से 4500 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के तारों की जगह केबल बिछाने वालों को जिवर गांव और सलामकनी मोहल्ला में रोक दिया गया। ुधवार के दिन से इस गांव और मोहल्ला में काम शुरू किया गया था, परंतु वीरवार की सुबह जैसे ही मजदूर काम करने लगे कि लोगों का हजूम उमड़ गया।
विज्ञापन
सभी ने मजदूरों को काम करने के रोक दिया और कहा कि पहले शहर में केबल बिछाया जाए उसके बाद इस इलाके में आएं। गौरतलब है कि कुछ माह से यहां पर एक निजी कंपनी को केबल बिछाने का काम पीडीडी विभाग द्वारा दिया गया है जो पुराने तारों को हटाकर केबल बिछाने जा रही है।
विज्ञापन
उसका स्थानीय लोगों ने डटकर विरोध किया है। लोगों को आशंका है कि यह विभाग अब प्राइवेट कर दिया जाएगा। इसके चलते लोगों ने विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान पहले थाना प्रभारी राकेश कुमार आए, परंतु लोगों ने एक नहीं सुनी। जिवर चौक के पास ओम महता मार्ग को बंद कर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
इसी बीच डीसी गुलाम नबी बलवान भी इसी मार्ग से कार्यालय जा रहे थे। लोगों ने उन्हें रोक कर केबल बिछाने का काम बंद करवाने की मांग की। इस पर डीसी ने मौके पर ठेकेदार और मजदूरों को किसी और जगह पर काम करने को कहा। लोगों का कहना है कि पहले शहर में केबल उसके बाद ही यहां पर आएं।