फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vehicles will be left for the valley today

आज घाटी के लिए छोड़े जाएंगे वाहन

विज्ञापन
Vehicles will be left for the valley today
उधमपुर/रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को वाहनों की एकतरफा आवाजाही रही। इस दौरान उधमपुर और रामबन से घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहा है। वहीं, श्रीनगर से जम्मू की ओर आवाजाही जारी रही है। सोमवार को घाटी की ओर एकतरफा आवाजाही रहेगी। प्रतिबंध के चलते उधमपुर और रामबन में सैकड़ों वाहनों को रोका गया है, जिस कारण चालकों और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

गौरतलब है रहे कि अलगाववादी नेता की मौत के बाद उपजे माहौल के कारण राजमार्ग पर वीरवार और शुक्रवार को दो दिन के लिए वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया था। उधमपुर से किसी भी वाहन को घाटी तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई। शनिवार सुबह वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी गई थी। रविवार सुबह एक बार फिर से घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। रामबन से भी किसी वाहन को घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं मिली। उधमपुर में सुबह से शाम तक रोके गए वाहनों की कतार लगी रही। रोके गए ज्यादातर वाहन ट्रक हैं। इनको शहर व साथ लगते इलाकों में रोका गया है। रोके जाने के कारण दिन भी इनको गर्मी से परेशान होना पड़ा। इस दौरान डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, चिनैनी, पटनीटाप जाने वाले वाहन लगातार चलते रहे। इनको पूछताछ किए जाने के बाद जाने की अनुमति दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed