फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vehicles left after stopping the highway opening

हाईवे खुलते ही रोक-रोक कर छोड़े गए वाहन

विज्ञापन
Vehicles left after stopping the highway opening
उधमपुर। मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को बंद रखे गए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार सुबह वाहनों की आवजाही सुचारू होते ही ट्रक चालकों को काफी राहत मिली है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से हाईवे पर सबसे पहले छोटी गाड़ियों को रवाना किया। इसके बाद रोक-रोक कर ट्रकों को भी आगे जाने की अनुमति दी गई। इससे विशेषतौर पर उधमपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में रोके गए ट्रक चालकों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन

उनका कहना था कि बुधवार को मरम्मत कार्य के चलते हाईवे को पूरी तरह से बंद रखा गया था, जिसके कारण उन्हें उधमपुर व आसपास के क्षेत्र में रोक दिया गया था। वीरवार को आगे जाने की अनुमति मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है। क्योंकि मरम्मत के लिए बुधवार को हाईवे बंद रखे जाने के बारे में जानते हुए वह खुद की यात्रा को स्थगित नहीं कर सकते हैं। इसलिए जम्मू व पंजाब आदि क्षेत्रों से होते हुए कई बार वह मंगलवार रात तथा बुधवार को ही उधमपुर में पहुंच पाते हैं, जहां उन्हें हाईवे बंद होने के कारण रोक दिया जाता है। कई बार एहतियात के तौर पर भी कई कई दिनों तक रोक दिया जाता है, जिससे उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

वीरवार को हाईवे खुलने पर ट्रकों को बीच-बीच में रोककर छोडा गया। इससे हाइवे खुलने के बाद भी उधमपुर के आसपास के क्षेत्रों में ट्रकों की लंबी कतारें लगी रहीं, जो आगे जाने की अनुमति मिलने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए। वहीं हाईवे खुलने के बाद निजी तथा यात्री वाहनों को आगे जाने की अनुमति मिलने से दिनभर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी रही। इससे बुधवार को हाईवे बंद रहने की वजह से रास्ते में फंसे वाहन चालकों को काफी राहत मिली। उनका कहना था कि बरसात का मौसम होने के कारण उन्हें हमेशा हाईवे के बंद होने का डर बना रहता है। इसलिए उनकी कोशिश होती है कि मौसम खराब होने से पहले वह अपनी मंजिल तक पंहुच जाएं। लेकिन ट्रैफिक पुलिस की ओर से उन्हें कभी हाईवे के मरमत के कारण तो कभी एहतियात के तौर पर रोक दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed