{"_id":"69936f81299d06f74f0acb0a","slug":"vaishno-devi-yatra-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103127-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सप्ताहांत के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट, तापमान हुआ सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सप्ताहांत के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट, तापमान हुआ सामान्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। धर्मनगरी में सप्ताहांत की भीड़ समाप्त होते ही श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले दो दिन तक जहां यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की कतारें देखने को मिल रही थीं तो सोमवार को माहौल अपेक्षाकृत सामान्य रहा। दिनभर श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर बढ़ते रहे।
सप्ताहांत पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे पंजीकरण काउंटरों और यात्रा मार्ग पर रौनक बढ़ जाती है। सप्ताह की शुरुआत के साथ ही भीड़ में स्वाभाविक कमी आती है। इसके बावजूद उत्साह कम नहीं हुआ और श्रद्धालु पूरे जोश के साथ जय माता दी के उद्घोष करते हुए आगे बढ़ते रहे।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य बना है। दिन में हल्की धूप और सुबह-शाम ठंडी हवाओं के बीच यात्रा का वातावरण अनुकूल रहा। न तो अत्यधिक ठंड और न ही वर्षा जैसी कोई बाधा सामने आई, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पंजीकरण काउंटरों पर व्यवस्था सुचारू रही और श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ते रहे। भवन मार्ग पर बैटरी कार, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी की सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं, जिससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को विशेष लाभ मिला।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार सप्ताहांत की तुलना में संख्या कम जरूर है, लेकिन प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आ रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।