{"_id":"67f181944df90f31900d6068","slug":"vaishno-devi-yatra-katra-news-c-10-agr1006-582256-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मां वैष्णो देवी के धाम में रामनवमी पर उमड़ेगी भीड़, बढ़ाए गए इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मां वैष्णो देवी के धाम में रामनवमी पर उमड़ेगी भीड़, बढ़ाए गए इंतजाम
विज्ञापन
दर्शनी ड़योढ़ी में जांच के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु
दर्शन के लिए पलभर का भी समय नहीं मिलने से कुछ भक्त निराश
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। चैत्र नवरात्र के पहले सात दिनों में मां वैष्णो देवी के पावन धाम में 2.80 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। धाम में रामनवमी तक उमड़ेगी भीड़। भक्तों की भीड़ के बीच दर्शन का समय न मिल पाने से कई श्रद्धालु निराश हैं। उनका कहना है कि गर्भगृह में प्रवेश करते ही सुरक्षाकर्मी तिलक लगाकर उन्हें धक्का देकर आगे बढ़ा देते हैं, जिससे वे मां के दर्शन भी ठीक से नहीं कर पाते।
श्रद्धालुओं का आरोप है कि वे 14 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पार कर और घंटों लाइन में खड़े रहकर मां के दरबार में पहुंचते हैं, लेकिन दर्शन का समय नहीं मिलता। कई भक्तों ने बताया कि गर्भगृह में प्रवेश करते ही सहायक कर्मी उन्हें जल्दी से आगे धकेल देते हैं, जिससे वे ठीक से मां को निहार भी नहीं पाते।
पिछले वर्षों की तुलना में इस साल चैत्र नवरात्र में बीस से पच्चीस फीसदी अधिक भक्त पहुंचे हैं। श्राइन बोर्ड का अनुमान है कि महाअष्टमी, महानवमी और रामनवमी पर श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख को पार कर सकती है। सुरक्षा और सुविधाओं को बढ़ाया गया है, जिसमें अतिरिक्त मेडिकल सहायता, पानी और सफाई व्यवस्था शामिल है। कटड़ा से भवन तक हेलीकॉप्टर और बैटरी कार सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम से यात्रा मार्गों पर नजर रखी जा रही है। शनिवार को मौसम साफ रहा, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में कोई दिक्कत नहीं हुई। भक्तों के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।