फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

बारिश में भी किशोरों ने दिखाया पूरा उत्साह, 4853 का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
Vaccination
उधमपुर। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में कोरोना वैक्सीन लगाने का उत्साह का बारिश में भी कम नहीं हुआ। मंगलवार को हजारों विद्यार्थी वैक्सीन लगाने स्कूलों में पहुंचे। बारिश को देख कर लग रहा था कि कम संख्या में ही विद्यार्थी पहुंचेंगे, लेकिन दोपहर तक चली प्रक्रिया में कुल 4853 किशोरों ने वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को उधमपुर में किशोर वर्ग को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। पहले दिन जिले में 52 स्थानों पर करीब 4300 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई थी। 50 से अधिक टीकाकरण केंद्र सरकारी स्कूलों में बनाए गए थे, जबकि एक केंद्र जिला अस्पताल में बनाया गया था। मंगलवार को 70 के करीब केंद्रों में किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। सुबह से ही मौसम खराब था। बारिश से लग रहा था कि कम विद्यार्थी पहुंचेंगे। लेकिन, सुबह 10 बजे के बाद सभी केंद्रों में विद्यार्थियों की कतार लग गई।
विज्ञापन

बारिश की परवाह किए बिना विद्यार्थी घरों से वैक्सीन लगवाने स्कूलों में पहुंचे। शहर में शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह मॉडल ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर और शहीद कैप्टन तुषार महाजन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में तो सुबह से दोपहर तक किशोर वर्ग की वैक्सीन लगवाने के लिए कतार लगी रही। दोपहर तक चली प्रक्रिया में कुल 4853 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रामनगर में हुआ सबसे अधिक टीकाकरण
सबसे अधिक रामनगर मेडिकल ब्लॉक में कुल 1674 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ टिकरी में 1263, चिनैनी में 599, पंचैरी में 179, मजालता में 764, बसंतगढ़ में 209, जिला अस्पताल में 126 और एफएचओ में 39 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन लगवाने के लिए विद्यार्थियों में बहुत उत्साह देखने को मिला। सभी ने उम्मीद लगा रखी है कि वैक्सीन लगने के बाद जल्द ही स्कूल खुलेंगे। वह पहले की तरह स्कूलों में शिक्षा हासिल कर सकेंगे।

टीकाकरण करवाते छात्र  व छात्राए,लाईन में खड़ी छात्राए

टीकाकरण करवाते छात्र व छात्राए,लाईन में खड़ी छात्राए- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed