{"_id":"61ccc27c9d5eac7c3435a449","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu2508506181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिनों में 15 से 18 आयु वर्ग के 37 हजार को लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिनों में 15 से 18 आयु वर्ग के 37 हजार को लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। देश भर में तीन जनवरी से शुरू हो रहे 15 से 18 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जिला उधमपुर भी तैयार हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए आंकड़े जुटा लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में करीब 37 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए शिक्षा विभाग और आंगनबाड़ी वर्कर्स भी काम करेंगी। सरकारी स्कूलों के अंदर भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे और सात दिन के अंदर इनको वैक्सीन की पहली डोज देने की प्रक्रिया को पूरा करना है।
पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन के दौरान 15 से 18 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया को शुरू करने का एलान किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में इस आयु वर्ग के लोगों के आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया था। आंकड़े जुटाने के बाद टीकाकरण की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सरकार से आदेश मिलने के बाद इसमें सरकारी शिक्षकों को भी शामिल किया गया है।
जिला उधमपुर में करीब 37 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके शिक्षकों और स्कूलों का चयन किया जा रहा है। विभाग ने कुछ वैक्सीनेशन सेंटर स्कूलों में भी बनाए हैं। स्कूलों के अंदर ही इस आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इनको वैक्सीनेशन सेंटर लाने का काम स्कूल के शिक्षक और आंगनबाड़ी वर्कर्स करेंगी। इसके साथ कुछ स्वास्थ्य केंद्रों में भी वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। इनकी सुविधा के अनुसार ही वैक्सीन सेंटर बनाए जाएंगे और वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
जारी कर दिए गए हैं दिशा निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। प्रशासन की तरफ से भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सात दिन के अंदर इस प्रक्रिया को पूरा करना है। हर रोज करीब छह हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रयास किया जाएगा।
- डा. मोहम्मद यासीन, डीएचओ, उधमपुर