फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Unlock

प्रशासन से अनुमति मिलने पर सोमवार को भी बाजार में छाई रही रौनक

विज्ञापन
Unlock
5,6, आउटरीच व्यूरों के कलाकार पृस्तुति देते हुए - फोटो : KATRA
उधमपुर। जिला प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को बाजार में सुबह से शाम तक लोग खरीदारी के लिए पहुंचते रहे। सोमवार से दुकानें खुलने की मंजूरी मिलने के बाद दुकानदार भी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना संकट से राहत मिलने के बाद प्रशासन ने करीब तीन महीने पहले जिले में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी थी। इसके साथ ही सोमवार को दुकानों को बंद रखने का भी आदेश जारी किया था। हालांकि, कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया, क्योंकि कोरोना संकट के दौरान कई महीनों तक दुकानों के बंद रहने के कारण बहुत नुकसान झेला था। अब त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और दुकानदारों ने व्यापार मंडल के साथ संपर्क कर मांग की थी कि दीपावली तक उनको हर सोमवार को दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने इस मांग को प्रशासन के सामने रखा और प्रशासन ने इसके लिए अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद पहले दिन सोमवार को बाजार में दिन भर रौनक रही। कुछ दुकानों में तो ग्राहकों की इतनी भीड़ थी कि लोगों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नजर आई। लेकिन, सोमवार को बाजार में रौनक बढ़ने पर दुकानदारों के चेहरे पर मुस्कान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed