फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Uncontrollable truck rammed into the house , five injured

बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, पांच घायल

Sun, 25 Jan 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Sun, 25 Jan 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck rammed into the house , five injured

शिव मंदिर के पास शुक्रवार देर रात को पठानकोट से श्रीनगर जा रहा एक ट्राला अनियंत्रित होकर हाईवे के नजदीक एक मकान में जा घुसा। ट्रक की गति इतनी अधिक थी कि मकान की आधी छत भी गिर गई।

विज्ञापन


इस हादसे में घर के अंदर मौजूद पांच लोग घायल हो गए। ट्रक का ड्राइवर बल-बाल बच गया। संयोग ही रहा कि घर के सभी सदस्यों की जान बच गई। मकान की खिड़की के दरवाजे और शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन


जबकि अंदर रखा काफी सामान बर्बाद हो गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात ट्राले के ड्राइवर बलविंद्र सिंह निवासी पठानकोट का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे ट्राला सड़क से नीचे उतर गया। नीचे उतरने के बाद वह सड़क किनारे बने विजय कुमार के मकान में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राले की रफ्तार काफी अधिक होने के कारण घर के एक कमरे की पूरी दीवार तोड़ दी। उसके आगे के हिस्से का लेंटर भी नीचे गिर गया। इस दौरान कमरे के अंदर मौजूद पांच लोग अशोक कुमार, सुनीता कुमारी, अनीता देवी, पीयूष कुंडल, सुनैना कुंडल बाल-बाल बच गए।

पत्थर गिरने के कारण उन्हें चोटें आईं। घायलों के अनुसार सभी घर में बैठकर एक साथ टीवी देख रहे थे तभी अचानक जोर से आवाज आई और कमरे की दीवार और लेंटर गिर गया। सभी बड़ी मुश्किल से मकान से निकले।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। एसएचओ महेश शर्मा के अनुसार ट्राले के कंडक्टर वाली साइड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ट्रक के ड्राइवर को दबोच लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed