{"_id":"667ca9bfa8a9699db8086fb4","slug":"udhampur-water-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1007-112346-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सलाड़ा मांडली में पानी की किल्लत, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सलाड़ा मांडली में पानी की किल्लत, लोग परेशान
Thu, 27 Jun 2024 05:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइड्रो प्रोजेक्ट की नहर व प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढो कर गुजारा करने के लिए मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक उधमपुर की पखलाई पंचायत के सलाड़ा मांडली में काफी समय से पानी की किल्लत है। इस कारण करीब दो हजार की आबादी प्रभावित है। लोग मौजूदा समय में चिनैनी हाइड्रो प्रोजेक्ट की नहर व प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढो कर गुजारा करने के लिए मजबूर हैं।
हालांकि जल जीवन मिशन के तहत क्षेत्र में लाइन बिछाने के साथ ही पानी के टैंक बनाए जा रहे हैं, जिनका काम दो साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पूर्व सरपंच करनैल सिंह ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जारी कार्य बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। दो साल बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग प्रोजेक्ट की नहर व प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। इस क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरी पंचायत में पानी की किल्लत है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से जल्द क्षेत्र में चल रहे कार्य को पूरा करने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
मौजूदा समय में पंपिंग स्टेशन बने है। अभी कार्य के पूरा होने में कम से कम दो से तीन महीने ओर लग सकते हैं।
- बोध राज अत्री, जेई, जलशक्ति विभाग