फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, water problem, city

Udhampur News: शहर के वाटर कूलरों से पानी नहीं, नगर परिषद की अव्यवस्था बह रही

Fri, 14 Jun 2024 04:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 14 Jun 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
udhampur, water problem, city
12 वाटर कूलर एक साल से खराब, रोजाना विभिन्न क्षेत्रों से काम के लिए पहुंचते हैं 25 से 30 हजार लोगगर्मी में लोग पानी के लिए भटक रहे, अनदेखी पर लोगों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नगर परिषद की ओर से शहर में लगाए करीब 12 वाटर कूलर एक साल से खराब है। कई बार समस्या से अवगत करवाने के बावजूद वाटर कूलर को ठीक नहीं किया गया है, जिस कारण शहर में आने वाले लोग पानी के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। सबसे ज्यादा समस्या मुख्य बस अड्डे पर देखने को मिल रही है, जहां पर रोजाना 25 से 30 हजार लोग विभिन्न क्षेत्रों के लिए आवागमन करते हैं। गर्मी के मौसम में यात्री काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से लोगों की सुविधा के लिए शहर के मुख्य बस स्टैंड, टाउन हाल, गोल मार्केट, कोर्ट रोड, मेन बाजार और लाल चौक आदि स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए थे। लेकिन, अनदेखी के चलते यह सभी वाटर कूलर करीब एक साल से खराब पड़े हैं। इनकी मरम्मत की जहमत नहीं उठाई गई है, जिसका खामियाजा लोगों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचने वाले लोगाें को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि, शहरवासियों की ओर से रोजाना विभिन्न स्थानों पर गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत प्रदान करने के लिए छबीलें लगाई जा रही हैं, लेकिन नगर परिषद अभी तक मूकदर्शक बनी हुई है। नगर परिषद की ओर से लोगों को ठंडे पीने के पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए पांच साल पहले टाउन हाल व एमएच चौक पर वाटर एटीएम शेड बनाए गए थे। लेकिन, आजतक सुविधा शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुख्य बस अड्डे पर लगाया गया वाटर कूलर कई माह से खराब पड़ा है। इस कारण बस चालकों सहित यात्रियों को भीषण गर्मी में पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि शहर में वाटर कूलर लगाने के बाद उनके रखरखाव की जिम्मेदारी नगर परिषद की थी, जिसे निभाने में विफल रही है।


दोमेल चौक से लेकर सलाथिया चौक तक पानी की व्यवस्था नहीं
गर्मी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के वार्ड एक के धार रोड से लेकर सलाथिया चौक तक कोई भी वाटर कूलर नहीं लगाया गया है। इस कारण लोगों को पानी की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। कई बार लोग दुकानदारों से पानी मांग कर प्यास बुझाते हैं।

प्रशासन भी मौन, कहीं भी उपलब्ध नहीं करवाई पानी की व्यवस्था
प्रशासन विकास के दावे तो करता है, लेकिन शहर में आजतक पानी व्यवस्था नहीं करवा पाया है। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर प्रशासन चाहे तो शहर में कई जगहों पर वाटर कूलर लगा सकता है, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया है, जिसका लोगों को मलाल है।

न संस्थाएं और न ही नेता आए सामने
कहने को तो शहर में कई संस्थाएं व नेता हैं, लेकिन आजतक किसी ने भी वाटर कूलर की सुविधा करने की जहमत नहीं उठाई है। गर्मी के मौसम में लोग दुकानों से पानी खरीद कर प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं।



विभाग की ओर से जल्द ही एक टीम भेज कर वाटर कूलरों का निरीक्षण किया जाएगा। जहां भी वाटर कूलर खराब पड़े हैं उनकी मरम्मत करवा कर लोगों राहत प्रदान की जाएगी।
- नितिन गुप्ता, सीईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed