फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Udhampur, Village Mongri, Community Centre will Built

Udhampur News: ब्लॉक मोंगरी में शंखपाल देवस्थान के समीप जल्द बनेगा कम्युनिटी हॉल

विज्ञापन
Udhampur, Village Mongri, Community Centre will Built
-तीर्थयात्रियों के साथ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लॉक मोंगरी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शंखपाल देवस्थान (पंचायत पंजर में) के समीप शीघ्र ही एक आधुनिक कम्युनिटी हॉल का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। पीआरआई कैपेक्स बजट के तहत मंजूर इस हॉल के निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपये की लागत आएगी।
स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों के लिए यह हॉल एक बड़ी सुविधा साबित होगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से इस विकास कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय सोमराज, कुलदीप सिंह, शेर सिंह, मक्खन लाल व अन्य ने बताया कि शंखपाल देवस्थान पर वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर धार्मिक मेले और त्योहारों के अवसर पर यहां भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

ऐसे समय में स्थानीय लोगों और यात्रियों को ठहरने, सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन और धार्मिक गतिविधियों के संचालन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कम्युनिटी हॉल बनने से इन सभी समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हॉल का उपयोग न केवल धार्मिक आयोजनों के लिए होगा बल्कि विवाह, संस्कार, पंचायत बैठकों और अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी किया जा सकेगा। इससे स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी और बाहर के स्थानों पर निर्भरता कम होगी। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस क्षेत्र में एक सामुदायिक भवन की जरूरत महसूस की जा रही थी। अब हॉल बनने से क्षेत्र के विकास में एक नई पहचान मिलेगी।

कोब्...
शंखपाल देव स्थान के समीप कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी हो गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा और समय पर इसे पूरा किया जाएगा-- एक्सईएन मो. अनवर, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article