{"_id":"666e17dd17536d84ef0cbde4","slug":"udhampur-shaheed-bhagat-singh-park-problem-udhampur-news-c-202-1-udh1007-111930-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: नाम शहीद भगत सिंह पार्क, सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: नाम शहीद भगत सिंह पार्क, सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे
Sun, 16 Jun 2024 04:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद आजतक एक भी कर्मी नहीं कर पाई तैनात, सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं
सुबह और शाम को योग करने वाले लोगों को हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के बीचोबीच स्थित शहीद भगत सिंह पार्क का निर्माण शहरवासियों की सुविधा के लिए करवाया गया था, लेकिन मौजूदा समय में उसकी हालत काफी खराब है। नगर परिषद की ओर से न तो आजतक सफाई कर्मी और न ही सिक्योरिटी गार्ड तैनात किया गया है। हालांकि, विभिन्न संस्थाओं के सदस्य अपने स्तर पर साफ-सफाई करते हैं, लेकिन को पुख्ता व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा सुबह और शाम के समय सैर व दोपहर के समय आराम करने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पार्क में लोग सिगरेट ओर शराब पीते हैं, जिस कारण माहौल खराब रहता है। लोगों की मांग है कि नगर परिषद की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जाएं।
शहीद भगत सिंह पार्क में सफाई कर्मचारी तक नहीं है, जो पार्क को साफ-सुथरा रख सके। इतना ही नहीं, पार्क की सुरक्षा के लिए भी नगर परिषद की ओर से सिक्योरिटी गार्ड तक नहीं लगाया गया है। इस कारण शाम के समय पार्क शराबियों का अड्डा बन जाता है। इससे पार्क में आने वाले लोगों खासकर महिलाएं और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद को चाहिए कि पार्क में धुम्रपान व शराब जैसी चीजों पर प्रतिबंध सहित जुर्माना लगाना चाहिए।
डेढ़ माह से योग करने वाले लोगों को हो रही दिक्कत
शहीद भगत सिंह पार्क में भारतीय योग संस्थान की ओर से डेढ़ माह से सुबह साढ़े छह से लेकर आठ बजे तक लोगों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लेकिन, सफाई व्यवस्था नहीं होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय योग संस्थान के जिला मंत्री हंसराज शास्त्री उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है जिससे हम मौजूदा समय में शुगर, बीपी, व हृदय रोग को ठीक कर सकते हैं। उन्होंने शहरवासियों से बड़ी संख्या में रोजाना सुबह पार्क में आ कर योग करने की अपील की है। मौजूदा समय में रोजाना 50 से 60 लोग पार्क में योग के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पार्क को बनाया जाए योग केंद्र
भारतीय योग संस्थान के केंद्र प्रमुख रवींद्र ठाकुर ने कहा कि हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग मनाते हैं, लेकिन आजतक प्रशासन की ओर से कोई स्थायी योग केंद्र नहीं बनाया जा सका है। उन्होंने डीसी से शहीद भगत सिंह पार्क को योग केंद्र बनाने की मांग की है, ताकि शहरवासियों को योग का लाभ मिल सके।
संस्थान के सदस्य कर रहे हैं पार्क की सफाई
मौजूदा समय में संस्थान के सदस्य पार्क की सफाई का बीड़ा उठाए हुए हैं। इसमें रघुवीर गंडोत्रा, शाम हीरा, मोहन लाल, केवल वर्मा, अजय खजूरिया, राहुल, राजेश वर्मा, वरुण वर्मा, महेश गुप्ता, अश्वनी रैना, संजीव वर्मा और रोहित फड़िया सहित अन्य लोग सेवाएं दे रहे हैं। क्योंकि अभी तक नगर परिषद की ओर से पार्क की साफ सफाई के लिए कोई भी सफाई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया है ओर न ही पार्क की सुरक्षा के लिए गार्ड लगाए गए हैं। उन्होंने नगर परिषद से जल्द से सुध लेने की मांग उठाई है।
पार्क में जल्द ही सफाई कर्मचारी की तैनाती करने के साथ ही सुरक्षा गार्ड का प्रबंध किया जाएगा। साथ ही एक टीम गठित कर पार्क में सिगरेट शराब पीने वाले लोगों पर की जाएगी कार्रवाई।
- नितिन गुप्ता, सीईओ, नगर परिषद