फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, road problem

Udhampur News: कैपरी मोड़-जेल सड़क बदहाल, गड्ढे ले रहे इम्तिहान

Mon, 10 Jun 2024 06:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
udhampur, road problem
वार्ड 11 का मामला, वाहन चालकों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना
विज्ञापन

हादसों के बाद भी सबक नहीं ले रहा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शहर के वार्ड 11 की कैपरी मोड़ से जिला जेल की ओर जाने वाले सड़क काफी बदहाल हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ने के अलावा कई स्थानों से तारकोल उखड़ चुकी है। इस कारण वाहन चालकों सहित स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभाग कोई सबक नहीं ले रहा है, जिसका खामियाजा वाहन चालक भुगतने को मजबूर हैं। यह सड़क मार्ग जहां जिला जेल व उसके साथ लगते संबल, चखड़, सुई क्षेत्र को जोड़ती है। इस पर करीब 30 से 40 हजार की आबादी निर्भर है।
कुछ दिन पहले एक कार सड़क से नीचे लुढ़क गई थी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई थी। लेकिन कार चालक व उसमें सवार लोग घायल हो गए थे और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन व नगर परिषद से सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की थी। लेकिन उसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। सड़क पर पड़े गड्ढे आए दिन हादसों को न्योता दे रहे हैं। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालक काफी परेशान हैं। एक साल पहले अर्बन एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईईडी) ने सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क को उखाड़ा था। लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई है। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश में पानी जमा होने के साथ ही कीचड़ व फिसलन बढ़ने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने नगर परिषद से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन



सड़क की बदहाल हालत की जानकारी है। इसकी मरम्मत के लिए जल्द ही टेंडर करवाया जाएगा। संबंधित विभाग को सड़क की मरम्मत सौंपा जाएगा, ताकि लोगों को समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नितिन गुप्ता, सीईओ, नगर परिषद उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed