फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramnagar, forest, fire

Udhampur News: दरसू के रंबल सूई के जंगलों में लगी आग

Mon, 10 Jun 2024 06:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
udhampur, ramnagar, forest, fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर/रामनगर। मनवाल, दरसू के रंबल सूई इलाके के जंगलों में सुबह भीषण आग लग गई। इससे वन संपदा के साथ ही वन्यजीव का काफी नुकसान हुआ। धुएं का गुब्बार उठता देख आसपास के स्थानीय लोगों ने वन कर्मियों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद काफी हद तक काबू पा लिया है। हालांकि आग पर काबू पाए जाने के बाद भी काफी देर तक जंगल धुएं के गुब्बार में लिपटा हुआ था।

उल्लेखनीय है कि भीषण गर्मी का सीजन शुरू होने के बाद दरसू के जगंलों में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं इससे कीमती वन संपदा के साथ ही वन्व जीवों के जीवन को भी हानि हो रही है। कुछ दिन पहले भी दरसू के जंगलों में भीषण आग लग गई थी और हवाओं की वजह से लगभग 5 से 6 किलोमीटर का क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया था। बाद में स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद कई दिनों के बाद इसपर काबू पाया सका था। वहीं, दरसू के रंबल सूई के जंगल भी आगे की भीषण लपटों से धधकते दिखाई दिए लेकिन स्थानीयों की सहायता से इसपर जल्द काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed