{"_id":"66a197d242bc9ce42305af47","slug":"udhampur-ramnagar-chunnta-road-protest-udhampur-news-c-202-1-udh1002-113384-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: चनुनंता-उधमपुर मार्ग की खस्ता हालत पर बिफरे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: चनुनंता-उधमपुर मार्ग की खस्ता हालत पर बिफरे चालक
Thu, 25 Jul 2024 05:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Thu, 25 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के तवेड़ी पुल पर सात घंटे तक धरना देकर जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। चनुनंता-उधमपुर मार्ग के बीच दो किलोमीटर हिस्से की हालत काफी खराब है, जिस कारण चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को तवेड़ी में मेटाडोर कीचड़ में फंसने से चालकों के सब्र का बांध टूट गया। इस पर वाहन चालकों ने तवेड़ी पुल पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ सात घंटे तक धरना देकर रोष जताया।
बुधवार सुबह चनुंनता से उधमपुर के लिए सुबह 7 बजे मेटाडोर रवाना हुई। रास्ते में तवेड़ी इलाके में कीचड़ में मेटाडोर फंस गई। मार्ग की खस्ता हालत से परेशान वाहन चालकों और अन्य स्थानीय लोगों ने तवेडी पुल बंद कर धरना शुरू कर दिया, दोपहर 2 बजे तक जारी रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीडीसी जटूराम, नायब तहसीलदार चैन सिंह, जगानू के डीडीसी प्रशिक्षित सिंह ने चालकों व लोगों की समस्या सुनीं। साथ ही जेसीबी लगाकर 2 किलोमीटर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू करवाया।
वाहन चालकों ने बताया कि बारटा से तवेड़ी तक दो किलोमीटर मार्ग खराब होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर समय हादसों का अंदेशा बना रहता है। इसलिए मार्ग की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।