फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramban, amarnath yatra, administration, meeting

Udhampur News: नोडल अधिकारी यात्री निवास, लंगर स्थलों पर सुनिश्चित करें व्यवस्थाएं

Fri, 14 Jun 2024 05:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 14 Jun 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
udhampur, ramban, amarnath yatra, administration, meeting
डीसी रामबन ने उच्च स्तरीय बैठक कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। डीसी बसीर-उल-हक चौधरी की अध्यक्षता में वीरवार को जिला प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें 29 जून से शुरू होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। वहीं, यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक योजना और समन्वय पर जोर दिया। नोडल अधिकारियों को जिले में यात्री निवास, लंगर स्थलों और अन्य नामित ठहरने के केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जेपीडीसीएल, जलशक्ति और पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी इंजीनियरों को सभी चिह्नित स्थानों और ठहराव केंद्रों पर पर्याप्त बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है। उन्हें तीर्थयात्रियों की जरूरतों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए इन व्यवस्थाओं को पहले से ही पूरा करने का निर्देश दिया गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को यात्रा से संबंधित सभी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है, ताकि सभी सुविधाएं समय से पहले चालू हो जाएं। बैठक में तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की शीघ्र तैनाती के प्रावधान करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के लिए विस्तृत योजना रेखाचित्र विकसित करने का निर्देश दिया गया। यह योजना श्री अमरनाथ यात्रा के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है जिसमें तीर्थयात्रियों के लिए आवास, सुरक्षा और सुविधाओं जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ये तैयारियां पटरी पर हैं। बैठक में एडीसी वरुणजीत सिंह चाढ़क, एसीआर एस हरपाल सिंह, एसीडी श्रीनाथ सुमन, एसीपी अश्फाक खानजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed