फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   udhampur, ramban, accident, seven injured

Udhampur News: जम्मू से श्रीनगर जा रहा टेंपो पीड़ा में पलटा, सात घायल

विज्ञापन
udhampur, ramban, accident, seven injured
गंभीर रूप से घायल दंपत्ती जीएमसी जम्मू रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंद्रकोट के पीड़ा इलाके में वीरवार को एक वाहन (टेंपो ट्रैवलर) के पलट जाने से सात लोग घायल हो गए। यह वाहन (जेके14बी-1370) जम्मू से श्रीनगर की तरफ तेज रफ्तार से जा रहा था। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया। वहीं, एक दंपत्ती की हालत गंभीर होने पर जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।

घायलों की पहचान राजिंदर सिंह (60) पुत्र हरपाल सिंह, नरिंदर कौर (52) पत्नी राजिंदर सिंह निवासी खानजी बाग बारामुला, सुलिखा (20) पुत्री मोहम्मद जाफर लोन निवासी कुपवाड़ा, इंशा (20) पुत्री ताहिर खान निवासी बारामुला, जुनैद नजीर (33) पुत्र नजीर अहमद निवासी शोपियां, सुमेरा (32) पत्नी जुनैद खान निवासी बारामुला और चालक बिलाल अहमद पुत्र बशीर अहमद निवासी लार (रियासी) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल दंपत्ती राजिंदर सिंह (60) और पत्नी नरिंदर कौर (52) को विशेष उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। एसएचओ पुलिस स्टेशन चंद्रकोट जेएस रकवाल ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed